उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश को ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025’ में सर्वश्रेष्ठ उभरते राज्य का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य में खेल विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड की प्रभावी खेल नीतियों, लगातार सुदृढ़ होती खेल अवसंरचना और खिलाड़ियों के समर्पण को नई पहचान देता है। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं, जिनसे राज्य में खेल संस्कृति को मजबूती मिली है।
उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन ने उत्तराखंड को खेल जगत में नई पहचान दिलाई है। इससे न केवल युवा प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिला बल्कि प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर एक उभरते हुए स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया है।
मंत्री ने प्रदेशवासियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तराखंड खेलों के क्षेत्र में और भी ऊँचाइयाँ छुएगा।
‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025’ समारोह का आयोजन 21 नवंबर 2025 को शाम 6 बजे नई दिल्ली स्थित फिक्की फेडरेशन हाउस में किया जाएगा।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik