ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 16, 2026 03:49 PM IST
  • Updated: March 16, 2026 03:50 PM IST
उत्तराखंड

जनरल बिपिन रावत की जयंती पर देहरादून में श्रद्धांजलि, मंत्री गणेश जोशी ने किया पुष्पचक्र अर्पित

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत की जयंती के अवसर पर सोमवार को देहरादून में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कनक चौक स्थित जनरल बिपिन रावत पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत हमेशा पहाड़ और यहां के युवाओं के हितों के प्रति बेहद संवेदनशील रहे। उन्होंने बताया कि जब वे पहाड़ के युवाओं को सेना भर्ती में लंबाई में छूट दिलाने के मुद्दे को लेकर जनरल रावत से मिले थे, तो उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए स्वीकृति प्रदान की। इसके परिणामस्वरूप उत्तराखंड के युवाओं को सेना भर्ती में लंबाई में 5 सेंटीमीटर की छूट मिलना संभव हो पाया।

उन्होंने आगे कहा कि सीमांत क्षेत्रों के विकास में भी जनरल बिपिन रावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके प्रयासों से पिथौरागढ़ और जोशीमठ क्षेत्रों में सेना की दो ब्रिगेडों के माध्यम से सीमावर्ती गांवों के विकास और उन्हें सुदृढ़ बनाने का कार्य किया जा रहा है।

सैनिक कल्याण मंत्री ने यह भी बताया कि जनरल बिपिन रावत की स्मृतियों को सहेजने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के मुख्य द्वार का नाम भी उनके नाम पर रखा गया है।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर , सचिव सैनिक कल्याण युगल किशोर पंत , मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत, निदेशक सैनिक कल्याण श्याम सिंह, ब्रिगेडियर के.जी. बहल , मंडलाध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक, जनरल बिपिन रावत के परिजन और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×