राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा इलाके में सोमवार को एक खंडहर से महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब खाली पड़े खंडहर में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मृतका की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। वहीं शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यह तीन से चार दिन पुराना हो सकता है।
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik