ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 30, 2026 01:54 PM IST
अपराध

लाखों की साइबर ठगी का वांछित गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 84 लाख 70 हजार रुपये की ठगी के प्रकरण में वांछित आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यासीन युसूफ मनेर निवासी जिला सांगली, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। आरोपी देहरादून साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज दो मुकदमों में फरार चल रहा था। एसटीएफ एसएसपी द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए साइबर टीमों को निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसटीएफ की टीम ने 26 अक्टूबर को महाराष्ट्र के सांगली जिले में दबिश देकर आरोपी यासीन युसूफ मनेर को गिरफ्तार किया। एसटीएफ के मुताबिक, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में दर्ज मुकदमा की विवेचना के दौरान आरोपी का नाम सामने आया था। यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 61(2) और आईटी एक्ट की धारा 66(क्) के तहत दर्ज है। जांच में सामने आया कि सितंबर 2024 में पीड़ित ने आरोपी से संबंधित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में 29 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। यह खाता साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने वाली पहली लेयर का बैंक खाता था। आरोपी देहरादून साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज मुकदमा संख्या 71/2024 में भी वांछित था। इस मामले में उसे ठछैै की धारा 35(3) के तहत नोटिस भेजा गया था, लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद वह विवेचना में शामिल नहीं हुआ और पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा था। इसके बाद एसटीएफ की साइबर टीम ने महाराष्ट्र पहुंचकर उसकी तलाश की और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से साइबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×