चमोली। शुक्रवार को चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के बीच लापता हुआ है। इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस-प्रशासन की टीमें फिलहाल लापता हेलीकॉप्टर की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की आशंका जताई है।
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर ने दोपहर 2.15 बजे बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम से उड़ान भरी थी। इसके कुछ देर बाद ही जोशीमठ के पास हाथी पर्वत इलाके में हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। कुछ ही देर बाद जिला प्रशासन को हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना मिली। प्रशासन ने बताया कि राज्य की रेस्क्यू टीम के साथ आर्मी को भी भेजा गया है।जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ने ही सबसे पहले क्ड चमोली को सूचना दी थी कि हाथी पर्वत के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इसके बाद ही रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि चाई गांव जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
सीएम धामी ने बताया कि वो खुद भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik