कोटद्वार। शुक्रवार सुबह तेज अंधड़ और बारिश के बीच कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े दो लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। उस दौरान उनके उपर विशाल पेड़ गिरने से एक की जान चली गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चाय की दुकान के समीप बारिश से बचने के लिए खड़े दो लोग अचानक विशाल पेड़ की चपेट में आ गए। हादसे में हल्दूखाता निवासी विक्रम उर्फ खटमल (55) पुत्र छज्जू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशनपुर निवासी दलीप (45) पुत्र शिवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान तेज अंधड़ आने से अचानक विशाल पेड़ गिर गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही एसआई राजा राम डोभाल और एसएसआई शशि भूषण जोशी के नेतृत्व में कलालघाटी पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायल दलीप को बाहर निकाला और उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik