ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 29, 2026 02:09 PM IST
राज्य

करवाचैथ पर उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज

देहरादून। उत्तराखंड में करवाचैथ पर मौसम का मिजाज बदल गया। गंगोत्री धाम केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी हुई है। जिससे धाम में मौसम काफी ठंडा हो गया है। राज्य के कई इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं गुरूवार सुबह देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी, श्रीनगर और कोटद्वार में बारिश हुई।
मौसम विभाग ने गुरुवार को आंशिक बादलों के बीच प्रदेश के दस जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की थी। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में तेज वर्षा होने की संभावना जताई गई थी। इससे तापमान में गिरावट आने और मौसम में ठंडक बढ़ने के आसार हैं।पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिलने से दिन के तापमान में वृद्धि हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है। हालांकि, चक्रवाती तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के असर के बीच मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×