ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 19, 2025 12:33 PM IST
उत्तराखंड

हरिद्वार: दिव्य प्रताप सिंह के तीनों शस्त्र लाइसेंस रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह के नाम जारी दो रिवॉल्वर और एक बंदूक के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। यह कार्रवाई हाल ही में सामने आए मारपीट और धमकी के मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

देहरादून के राजपुर थाने में दर्ज हुआ था केस

17 जुलाई को पूर्व मुख्य सचिव एस. रामस्वामी के पुत्र आर. यशोर्धन ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि दिव्य प्रताप सिंह और उनके गनर राजेश सिंह ने उन्हें चलती कार से बाहर घसीटकर गिराया और मारपीट की।
साथ ही एक अन्य व्यक्ति को पिस्तौल दिखाकर धमकाने और शिकायतकर्ता की शर्ट पर लगे राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक का अपमान करने का आरोप भी लगाया गया था।

पहले गनर निलंबित, बोलेरो जब्त

देहरादून एसएसपी अजय सिंह की अनुशंसा पर हरिद्वार पुलिस ने गनर राजेश सिंह को निलंबित किया था और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया था।
इसके बाद दिव्य प्रताप सिंह के शस्त्र लाइसेंस रद्द/निलंबन के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी हरिद्वार को भेजी गई थी।

डीएम ने दिए शस्त्र जप्त करने के आदेश

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिव्य प्रताप सिंह के तीनों शस्त्र लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया है।
साथ ही एसएसपी देहरादून और हरिद्वार को निर्देश दिया गया है कि निरस्त किए गए सभी हथियारों को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में लिया जाए।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×