ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 18, 2026 01:00 PM IST
  • Updated: March 18, 2026 01:00 PM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी में एडवांस इलाज की बड़ी पहल: BLK-मैक्स हॉस्पिटल की थोरैसिक सर्जरी व लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी शुरू

हल्द्वानी में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई ऊंचाई मिल गई है। BLK-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने नीलकंठ हॉस्पिटल में अपनी विशेष थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है।

इस महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ थोरैसिक सर्जरी एवं लंग ट्रांसप्लांटेशन विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ. प्रमोज जिंदल और नीलकंठ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. गौरव सिंघल की उपस्थिति में किया गया।

अब हर महीने के तीसरे गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक डॉ. जिंदल हल्द्वानी में ही मरीजों को प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेंगे। यह सुविधा खास तौर पर उन मरीजों के लिए राहत लेकर आई है, जिन्हें पहले इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था।

डॉ. प्रमोज जिंदल ने बताया कि फेफड़ों और छाती से जुड़ी जटिल बीमारियों के इलाज में हाल के वर्षों में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। रोबोटिक तकनीक और वीडियो-असिस्टेड थोराकोस्कोपिक सर्जरी (VATS) जैसी आधुनिक तकनीकों ने सर्जरी को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बना दिया है। इन तकनीकों के चलते मरीज जल्दी रिकवर होते हैं और बेहतर जीवन जी पाते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि थोरैसिक सर्जरी के अंतर्गत फेफड़े, चेस्ट वॉल, मीडियास्टिनम और इसोफेगस से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का इलाज किया जाता है। इसमें टीबी से जुड़ी जटिलताएं, छाती में पस, सांस की नली का संकुचन, फेफड़ों में हवा का रिसाव, फ्लूइड जमा होना, तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं।

इस अवसर पर डॉ. गौरव सिंघल ने कहा कि यह साझेदारी हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए एक बड़ी राहत है। अब उन्हें एडवांस थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट जैसी सुविधाएं अपने शहर के पास ही मिल सकेंगी, जिससे समय पर और बेहतर इलाज सुनिश्चित होगा।

यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाएगी, बल्कि हल्द्वानी को एक उभरते हुए मेडिकल हब के रूप में भी स्थापित करेगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×