हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर दर्शन के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों को लेकर प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। ट्रैफिक वॉलंटियर नवीन शर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर के कपाट बंद होने के समय का विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने बताया कि मनसा देवी मंदिर के कपाट प्रतिदिन आरती के उपरांत शाम 6 बजे बंद कर दिए जाते हैं, जबकि सुबह दर्शन का समय 6 बजे से प्रारंभ होता है। निर्धारित समय के बाद दर्शन के लिए मंदिर की ओर न जाएं।
ट्रैफिक वॉलंटियर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अंधेरे के समय मंदिर मार्ग पर जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। क्षेत्र में गुलदार और हाथियों की आवाजाही की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई श्रद्धालु कपाट बंद होने के बाद या निर्धारित समय से पहले दर्शन के लिए मंदिर मार्ग पर जाता है, तो यह उसकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी। ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की घटना के लिए प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के निर्धारित दर्शन समय का पालन करें और सुरक्षित तरीके से माता के दर्शन करें।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik