देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दिवाकर भट्ट का हाल-चाल जाना।
सीएम धामी ने चिकित्सकों को उनकी समुचित और बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भट्ट के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
देश को झकझोर देने वाले निठारी कांड के एक मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली को सुप्रीम कोर्ट ने 19 साल बाद अंतिम लंबित मामले में भी बरी कर दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि कोली को तुरंत रिहा किया जाए।
सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ —
मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई
जस्टिस सूर्यकांत
जस्टिस विक्रम नाथ
ने कहा कि “संदेह, चाहे कितना भी गंभीर हो, दोष सिद्ध करने का आधार नहीं बन सकता। कानून में सज़ा का आधार केवल सबूत होता है।”
निठारी कांड में दो मुख्य आरोपी थे — मोनिंदर सिंह पंढेर (कोठी का मालिक) और सुरेंद्र कोली (नौकर)।
इलाहाबाद हाईकोर्ट 2023 में पंढेर को पहले ही बरी कर चुका है।
अब 11 नवंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने सुरेंद्र कोली को सभी मामलों से बरी कर दिया।
कोली को पहले 13 मामलों में फांसी की सजा सुनाई गई थी।
यह वही कांड है जिसने 2005–2006 में देश को दहला दिया था। नोएडा की निठारी स्थित कोठी से बच्चों के अपहरण, हत्या और कथित नरभक्षण के आरोपों ने पूरे देश को झकझोर दिया था।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik