देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। दूर दराज से पंहुचे लोगों ने निजी भूमि पर कब्जा, भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, सिंचाई गूल, बाढ सुरक्षा, बिजली का बिल माफी, आर्थिक सहायता, दैवीय आपदा में क्षति, मुआवजा आदि से जु़ड़ी 121 शिकायतें रखी। जिनमें से अधिकतर शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। नींबू वाला निवासी विशाखा वर्मा ने बैंक ऋण माफ कराने को लेकर जिलाधिकारी ने शीघ्र प्रकरण की जांच कर सीएसआर से पीडित महिला की मदद हेतु सीएसआर में प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नवाकोट निवासी जयमल सिंह ने भूमि की अदला बदली में कूटरचित हस्ताक्षर कर जमीन धोखाधड़ी की शिकायत पर एसडीएम को 15 दिनों के भीतर मामले की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वही नेहरूग्राम निवासी सुषमा ने न्यायालय के द्वारा पारित वादग्रस्त भूमि का विभाजन न होने तक निर्माण कार्य पर रोक के आदेश के बावजूद अवैध तरीके से बाहरी लोगों बसाए जाने की शिकायत पर एमएनए नगर निगम को न्यायालय के आदेशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। दिव्यांग गौरव कुमार ने रोजगार चाहने की बात पर एएसडीएम को प्रार्थी को किसी कंपनी में रोजगार हेतु व्यवस्था करने को कहा। ग्राम पंचायत सहसपुर के वार्ड-4 में खाली की पुलिया से जंगलात चौकी तक सड़क की स्थिति बेहद खराब होने की शिकायत पर डीडीओ सहसपुर और एएमए जिला पंचायत को मार्ग ठीक कराने के निर्देश दिए गए।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik