ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 06, 2025 09:22 PM IST
उत्तराखंड

डीएम बंसल ने की रायफल क्लब फंड से 06 असहाय, निर्बल लोगों को  1.50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान

देहरादून   जिलाधिकारी सविन बसंल सक्रिय राइफल क्लब फंड से आज 06 असहाय, अक्षम और जरूरतंद लोगों को 1.50 लाख की आर्थिक सहायता चेक प्रदान किए गए प्रत्येक लाभार्थी को वितरित किए 25-25 हजार आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए।
जिलाधिकारी ने कहा कि राइफल क्लब मूलभूत सुविधाओं से हटकर एक लक्सरी ट्रांजेक्शन है। इसका उपयोग सीएसआर गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। डीएम ने समाज में असहाय लोगों को चिन्हित करने के लिए ग्राउंड स्टाफ एवं इसमें काम कर रहे अधिकारियों की भी प्रशंसा की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।  प्रथमबार रायफल फंड का उपयोग निर्धन, निर्बल, असहायों के सहायतार्थ किया जा रहा है। जिसमें जीर्णशीर्ण मकान की मरम्मत भटक रहे बुजर्ग शमशेर सिंह के चैहरे पर मुस्कान लौटा दी है। पिता का साया सर से उठने से प्रिंयका व उनके परिवार जिनमे मॉ दो दिव्यांग भाई हैं सभी का जीवन विरान बन गया है। जिलाधिकारी ने रायफल फंड से आर्थिक सहायता देकर तथा प्रिंयका कुकरेती के मास्टर की पढाई हेतु सहायता देकर प्रियंका और उसके विरान परिवार के जीवन में लौ जला दी है।  गुमशुदा पति; आर्थिक तंगी से आंनदी देवी तथा मानिसक बीमार पति की किडनी बीमारी से ग्रसित पत्नी किरण धीमान के जीवन संकट पर जिला प्रशासन ने ढाल बनकर रोजगार व उपचार हेतु आर्थिक सहायता दी है। वहीं गंभीर दुर्घटना में पैर खो चुके सूरज तथा आंख गवाने वाले मनीष को आर्थिक सहायता रूपी  सहारा मिल गया है अब  सूरज अपना  खोल सकेंगे तथा मनीष कृत्रिम आंख लगा पाएंगे। यह सब जिलाधिकारी के निर्णय से यह संभव हो गया है। रायफल क्लब फंड से आज फिर 06 असहाय, निर्बल लोगों को डीएम ने प्रदान की 1.50 लाख की आर्थिक सहायता। रायफल फंड से अब तक 12.55 लाख धनराशि की आर्थिक सहायता वितरित।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×