ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 12, 2026 01:45 PM IST
राष्ट्रीय

कैंची धाम मेले के लिए रूट प्लान में बड़ा बदलाव

हल्द्वानी। कैंची धाम मेले के कारण भारी वाहनों को काठगोदाम से पहाड़ की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें टनकपुर और रामनगर के रास्ते अपने गंतव्य पहाड़ी जिलों का रुख करना होगा।कैंची धाम रूट पर 13 जून की सुबह छह बजे से रात 11 बजे और 13 जून की देर रात 12 बजे से 14 जून की रात 11 बजे तक भारी माल वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। राशन, फल, सब्जी व अन्य आवश्यक सेवा वाले वाहन 13 जून की रात 11.00 बजे से 14 जून की सुबह 6.00 बजे तक आवागमन कर सकते हैं। इसके बाद से 16 जून की रात 11 बजे तक इनका आवागमन प्रभावित रहेगा।अल्मोड़ा और बागेश्वर के लिए मालवाहक व भारी वाहन रामनगर, मोहान, रानीखेत होते हुए जाएंगे। इसी रूट से वापस आएंगे। पिथौरागढ़ और चंपावत से आवागमन करने वाले वाहन वाया टनकपुर होते हुए जाएंगे और आएंगे। अल्मोड़ा की तरफ से आने वाले एंबुलेंस को क्वारब से आने दिया जाएगा।13 जून को केमू व रोडवेज की बसों का आवागमन यथावत रहेगा। केमू, रोडवेज की अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जाने वाली बसें 14 जून की दोपहर दो बजे से 16 जून की दोपहर 12 बजे तक भवाली-कैंची धाम क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगी। इन्हें खुटानी बैंड से डायवर्ट कर वाया रामगढ़ और मुक्तेश्वर से भेजा जाएगा।ज्योलीकोट से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे टैक्सी वाहन मस्जिद तिराहा भवाली से डायवर्ट होकर तिरछाखेत बाईपास होते हुए खुटानी बैंड से क्वारब की ओर जाएंगे। भीमताल से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले वाहन भी खुटानी से डायवर्ट होंगे। अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की ओर से हल्द्वानी व मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे टैक्सी वाहन क्वारब से डायवर्ट होकर नथुवाखान होते हुए भीमताल होकर हल्द्वानी जाएंगे। रानीखेत के वाहन खैरना से क्वारब होकर आएंगे।दोपहिया वाहनों के लिए 14 जून की सुबह आठ बजे से 16 जून की शाम चार बजे तक कैंचीधाम क्षेत्र में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन काठगोदाम रेलवे स्टेशन, नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम, विकास भवन पार्किंग भीमताल और फरसौली स्थित परिवहन निगम की पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
कैंची धाम स्थापना दिवस मेले, पर्यटन सीजन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ रही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने निर्देश जारी किए हैं कि 11 जून से 16 जून तक यात्रा और मेला मार्गों से जुड़े प्रमुख क्षेत्रों में व्यापारिक प्रतिष्ठान मध्यरात्रि तक खुले रख सकेंगे।
इस व्यवस्था के तहत नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, हल्द्वानी और काठगोदाम सहित प्रमुख यात्रा मार्गों पर स्थित दुकानों, भोजनालयों, मेडिकल स्टोरों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को देर रात तक संचालन की अनुमति रहेगी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इन प्रतिष्ठानों के सुचारू संचालन में आवश्यक सहयोग और समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×