ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 12, 2026 01:28 PM IST
अपराध

सराईखेत सड़क पर पलटी कार, तीन घायल

अल्मोड़ा।गुरुवार देर रात देघाट क्षेत्र में  सराईखेत सड़क पर ग्राम बसई के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि कार सड़क पर पलटने के बाद एक चीड़ के पेड़ से टकराकर रुक गई थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वैगनआर संख्या यूके-07डीपी-9016 से चालक नरेंद्र नेगी, सुमित काला निवासी कोटद्वार और विवेक रावत निवासी प्रेमनगर सराईखेत से जा रहे थे। इस बीच देर रात्रि बसई के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। 
इससे कार सड़क पर पलट गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सकुशल कार से निकाला। हादसे में तीनों को मामूली चोट पहुंची है।
यहां उप निरीक्षक गंगाराम सिंह गोला, हेड कांस्टेबल सतनाम चंद, कांस्टेबल उपेंद्र यादव, कांस्टेबल जगदीश सिंह ज्याला और कांस्टेबल अशोक बिष्ट शामिल रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×