ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 22, 2025 12:44 PM IST
  • Updated: November 22, 2025 12:44 PM IST
उत्तराखंड

हरिद्वार बस स्टैंड में भीषण हादसा: दो बसों के बीच फंसा कंडक्टर, हालत नाज़ुक—हड़कंप मच गया

शुक्रवार को हरिद्वार बस स्टैंड पर बड़ा हादसा हो गया, जिसमें ऋषिकेश डिपो का एक परिचालक दो बसों के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय बस स्टेशन पर भारी भीड़ थी।

ऋषिकेश डिपो के चालक गय्यूर अली ने बताया कि मुजफ्फरनगर डिपो और ऋषिकेश डिपो की बसें गेट की ओर बढ़ रही थीं, तभी अचानक परिचालक चंद्रशेखर दोनों के बीच आ गए। जैसे ही मुजफ्फरनगर डिपो की बस आगे बढ़ी, चंद्रशेखर दबकर नीचे गिर पड़े और उनके मुंह से खून बहने लगा।

मौजूद चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिए, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। कर्मचारियों ने घायल कंडक्टर को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक चंद्रशेखर की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मुजफ्फरनगर डिपो की बस और चालक को पूछताछ के लिए स्टैंड पर रोक दिया गया है। इस घटना को लेकर अब तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×