ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 06, 2025 04:58 PM IST
राज्य

"गढ़वाल मंडल अब हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ा, धामी सरकार की अहम पहल"

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर गढ़वाल मंडल में नई हेली सेवा शुरू हो गई है। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून, टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित होंगी। यह 6-सीटर हेली सेवा रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (उड़ान) के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पहाड़ी इलाकों की कनेक्टिविटी बढ़ाना और पर्यटन, रोजगार व आपदा प्रबंधन में मदद करना है।

नई हेली सेवा से यात्रा समय में कमी आएगी और पहाड़ी क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा। किराया देहरादून से टिहरी ₹2000, टिहरी से श्रीनगर ₹1000 और श्रीनगर से गौचर ₹1000 प्रति व्यक्ति तय किया गया है। यात्रियों ने इस सेवा से यात्रा आसान होने और आपातकालीन परिस्थितियों में मदद मिलने की प्रशंसा की।

पहले भी मुख्यमंत्री धामी की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत कुमांऊ मंडल के कई शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जा चुका है। नई हेली सेवा न केवल यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति देगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×