ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 27, 2026 01:36 PM IST
अपराध

बाइक स्कूली की टक्कर में एक की मौत,तीन गंभीर

नैनीताल। जिले के रामनगर के सांवल्दे गांव में देर रात बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक बाइक सवार  को मृत घोषित कर दिया। वहीं स्कूटी सवार दो युवतियों समेत तीन लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात रामनगर के बम्बाघेर निवासी 55 वर्षीय दीपक मसी बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान सांवल्दे गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई। स्कूटी पर तीन लोग सवार थे, स्कूटी को कानिया गांव निवासी 25 वर्षीय दीपक आर्या चला रहा था। उसके साथ कानिया निवासी 26 वर्षीय पूजा और नैनीताल के ज्योलिकोट निवासी 20 वर्षीय दिव्या भी सवार थीं। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां इसी मार्ग पर स्थित एक रिसॉर्ट में काम करती हैं।हादसे में बाइक सवार दीपक मसी समेत चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दीपक मसी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीपक आर्या, पूजा और दिव्या की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालयचिकित्सक डॉ. सारिका ने बताया कि सांवल्दे के पास हुई, दुर्घटना के बाद चार लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें 55 वर्षीय दीपक मसी की मौत हो चुकी थी।
अन्य तीनों घायलों के सिर में चोटें आई थीं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीटी स्कैन और न्यूरोसर्जरी विभाग में उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×