ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 27, 2026 01:39 PM IST
राज्य

निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू होने से पहले हरिद्वार की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की। उमेश कुमार का कहना है कि विपक्ष ने जनता के मुद्दों को उठाने में उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष हर मामले में अपनी राजनैतिक रोटिंया सेकने में लगा हुआ है। जनता के हितों की सुरक्षा की किसी को भी परवाह नही है। इसलिए वे विधानसभा सदस्यता से  इस्तीफा देंगे। उमेश कुमार ने घोषणा की कि वह न कांग्रेस में जा रहे हैं और न भाजपा में। वे पूरी तरह से जनसेवक है और जनहितों की सुरक्षा के लिए संघर्ष करेंगे। उमेश कुमार ने कहा कि वह कांग्रेस व भाजपा में जाकर उन लोगों की जिंदाबाद के नारे नहीं लगा सकते जो कल तक उनके दरवाजे पर आकर बैठते थे।उन्होंने कहा कि हरिद्वार में किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। उनके इस मुद्दे के साथ कोई खड़ा नहीं हो रहा है। बस चुनाव को नजदीक देखकर विपक्ष जनहितों की बातें छोडकर चुनाव जीतने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसलिए वह बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×