विश्व दिव्यांग सप्ताह के अवसर पर रफेल होम संस्था द्वारा ‘‘वॉक फॉर डिस्एबिलिटी’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सविन बंसल और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने दून लाइब्रेरी चौक से गुब्बारे उड़ाकर किया। इस जागरूकता अभियान में लगभग 300 बौद्धिक दिव्यांगजन और बच्चे शामिल हुए।
जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों के साथ वॉक करते हुए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और समाज में समावेशन तथा समान अवसर सुनिश्चित करने के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त की। वॉक दून लाइब्रेरी चौक से शुरू होकर विकास भवन चौक और एस्लेहॉल के मार्ग से होकर पुनः लाइब्रेरी चौक पर समाप्त हुई।
मार्ग में प्रतिभागियों ने दिव्यांगजन अधिकार, समावेशी शिक्षा, सुलभता और सामाजिक जागरूकता संबंधी संदेश फैलाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बौद्धिक दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ब्राइटलैंड स्कूल की लगभग 50 छात्राओं ने स्लोगन के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि और समाजसेवी संगठन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। ‘‘वॉक फॉर डिस्एबिलिटी’’ का समापन प्रतिभागियों का आभार व्यक्त कर हुआ।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik