श्रीनगर। मंगलवार सुबह बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना देवप्रयाग क्षेत्र में चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के पास एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं है और राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया नदी में गिरा वाहन एक इनोवा टैक्सी प्रतीत हो रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और वाहन में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अचानक सड़क से नीचे नदी की ओर जा गिरी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik