ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 26, 2026 01:54 PM IST
राज्य

अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मामला दर्ज

देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर राज्यपाल पद पर आसीन व्यक्ति और भाजपा के वरिष्ठ नेता पर सोशल मीडिया में कथित आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित कर छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। नगर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में उर्मिला के साथ एक अज्ञात का नाम भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार मोती बाजार निवासी सागर ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि हरिद्वार रोड स्थित सीबीआई कोर्ट के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो पर सुजाता पॉल का लोगो लगा हुआ है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो में उर्मिला सनावर मीडिया के कैमरों और माइक के सामने एक राज्य के राज्यपाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता और महिला के खिलाफ बिना किसी न्यायिक आदेश या प्रमाण के आपत्तिजनक और मानहानिकारक व्यक्तिगत आरोप लगा रही है।
शिकायत में कहा गया है कि इस तरह के बयान प्रसारित होने से संबंधित व्यक्तियों की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही समाज में भ्रम, आक्रोश और वैमनस्य फैलने की आशंका जताई गई है। साथ ही वीडियो के जरिए महिला की निजता, प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने के साथ ही समाज में अशांति फैलाने का प्रयास किया गया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×