ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 26, 2026 11:38 AM IST
अपराध

वन्यजीव को बचाने के चक्कर में पिकअप चालक की मौत

नैनीताल। रविवार रात शहर के समीपवर्ती कोटाबाग बासी रोड में वन्य जीव को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर एक पिकअप ग्रामीण को टक्कर मारते हुए पलट गई। चपेट में आने से घायल ग्रामीण को पिकअप चालक उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल ला रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
112 की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामें की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बांसी निवासी गणेश सिंह रविवार रात पिकअप लेकर कोटाबाग से बांसी की ओर आ रहा था।अड़िया के समीप अचानक वाहन के सामने वन्य जीव आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में वाहन किनारे पर खड़े बासी निवासी तारा सिंह से टकराकर पलट गई। चपेट में आने से तारा सिंह बुरी तरह जख्मी हो गया।
जख्मी तारा सिंह को पिकअप चालक उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल ला ही रहा था कि उसने रास्ते पर ही दम तोड़ दिया। 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बीडी पांडे अस्पताल लेकर चिकित्सकों से मौत की पुष्टि के बाद मोर्चरी में रखवा दिया है।कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि मामले में मृतक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। स्वजनों को बुलाकर पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×