ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 06, 2025 09:27 PM IST
उत्तराखंड

जनजातीय क्षेत्र गमशाली के दम्फूधार में 11 अक्टूबर को होगा बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर

चमोली  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को जनजातीय क्षेत्र गमशाली के दुंफूधार में एक बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पुनीत कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार ने बताया कि यह शिविर माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। इस अवसर पर विधिक जानकारी के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×