ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 05, 2025 10:49 PM IST
उत्तराखंड

ग्रामीण से जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

रुड़की   पीड़ित सुशील कुमार निवासी ग्राम मुंडेट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव के ही सुबोध कुमार ने फरवरी 2024 में उनके घर आकर संपर्क किया था। आरोपी ने कहा कि उसके पास आकाशदीप कॉलोनी, रुड़की में 2000 वर्ग फुट का एक प्लॉट है, जिसे वह मात्र 20 लाख रुपये में बेचना चाहता है। पीड़ित ने उसकी बात पर भरोसा कर लिया। आरोपी उसी दिन सुशील को प्लॉट दिखाने रुड़की ले गया। पीड़ित सौदा पक्का करने को तैयार हो गया। इसके बाद पैसे के लेन-देन की प्रक्रिया शुरू हुई। नकद और आरटीजीएस के माध्यम से आरोपी के बैंक खाते में 16.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन आरोपी ने प्लॉट की रजिस्ट्री करने में लगातार बहाने बनाए।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×