रुड़की नगर निगम सभागार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के युवा, विद्यार्थी, समाजसेवी और शिक्षाविदों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर सोमित्रा शतपती मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने की। मुख्य अतिथि स्वामी यतीश्वरानंद ने युवाओं को राष्ट्र की दिशा और दशा तय करने वाला मुख्य आधार बताते हुए कहा कि यदि युवा सशक्त और जागरूक बन जाएं, तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik