रुड़की शहर के प्रमुख बाजारों में बड़ी संख्या में चल रही ई रिक्शाएं जाम का प्रमुख कारण बनी हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इस समस्या का जल्द ही समाधान निकाला जा रहा है। नगर निगम ने ई-रिक्शाओं के लिए रूट और बाजारों में प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए कलर कोड सिस्टम लागू करने की योजना बनाई है। इसके तहत, प्रत्येक ई-रिक्शा को एक विशिष्ट कलर कोड दिया जाएगा और केवल उसी रंग के ई-रिक्शा को संबंधित रूट या बाजार में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। इससे ई रिक्शाओं का जमावड़ा कम होगा और जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद है। शहर में लगभग 7,500 ई रिक्शाएं संचालित हैं, जिनमें से अधिकतर चालकों का ध्यान मेन बाजार, बीटी गंज बाजार और सिविल लाइंस जैसे व्यस्त इलाकों पर रहता है, जहां सवारियों की अधिक मांग होती है। यही कारण है कि ये क्षेत्र ई-रिक्शाओं से भरे रहते हैं और यहां जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik