देहरादून: बुजुर्ग गीता और उनके पति राजेश ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनके दो बेटे उनसे मारपीट करते हैं और उन्हें घर से बाहर निकाल रहे हैं। बेटे शराब पीकर आते हैं और गाली-गलौज करते हैं। जबकि मां गीता कैंसर पीड़ित हैं। समझाने पर भी दोनों बेटे झगड़ा करने लगते हैं। बेटों से परेशान होकर दंपति किराए के मकान में रह रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कैंसर पीड़ित मां और बुजुर्ग पिता की व्यथा सुनकर कोर्ट में वाद दर्ज कराया और दोनों बेटों को नोटिस जारी कर दिया।
बेटे अपनी कैंसर पीड़ित मां और बुजुर्ग पिता को घर से बेदखल कर रहे थे। अब डीएम उन्हें जिलाबदर करने की कार्रवाई कर सकते हैं। दोनों बेटे आए दिन माता-पिता के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते थे और घर से निकाल देते थे। प्रताड़ित माता-पिता ने यह शिकायत जिलाधिकारी से की, जिस पर डीएम ने दोनों को गुंडा घोषित करने की न्यायिक कार्रवाई शुरू करते हुए 25 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं।
जवान बेटों की मारपीट और गाली-गलौज से व्यथित बुजुर्ग डीएम के पास पहुंचे थे, जिसके बाद डीएम ने दोनों बेटों को 25 नवंबर को न्यायालय में तलब किया है।
जिलाधिकारी के समक्ष माता-पिता को प्रताड़ित करने, आसपास के लोगों और परिजनों से मारपीट करने, शांति भंग करने और भरण-पोषण से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं। इन पर जिलाधिकारी त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के पक्ष में निर्णय दे रहे हैं, जिससे बुजुर्गों को राहत मिल रही है। कई मामलों में समय रहते हस्तक्षेप से परिवार टूटने से भी बच गए हैं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik