रूद्रप्रयाग। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग के तत्वाधन में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन व रुद्रप्रयाग पुलिस ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम अवसर पर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर, उप वन संरक्षक (डीएफओ) रुद्रप्रयाग रजत सुमन सहित जनपद के अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से संगम व्यू प्वाइंट रुद्रप्रयाग में स्वच्छता अभियान सहित जन-जागरुकता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए अपने आस-पास के परिवेश को साफ रखने का संकल्प लिया गया।
जनपद पुलिस के स्तर से सभी कोतवाली परिसर, पुलिस लाइन इत्यादि में वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जवाड़ी बाइपास के निकट वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साथ ही साफ-सफाई अभियान भी आयोजित किया गया है। यहां पर जिलाधिकारी , डीएफओ एवं उनके द्वारा व पूरी टीम द्वारा वृक्षारोपण किया गया है। उनकी सभी से यही अपील रहेगी कि सभी लोग विश्व पर्यावरण दिवस पर बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और अपने आसपास साफ-सफाई रखें।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik