चमोली। शुक्रवार सुबह एक टेंपो टै्रªवलर के अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट जाने से जहंा एक महिला की मौत हो गयी वहीं कुछ लोग घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और मृतक महिला व घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायलों का उपचार जारी है। मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैनी के समीप एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार गाजियाबाद निवासी एक महिला यात्री की मौत हो गई है। वाहन में चालक सहित कुल 18 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ को चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और वाहन में फंसे घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान सभी घायलों को 108 और अन्य एंबुलेंस के माध्यम से तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik