ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 04, 2025 09:58 PM IST
उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड़ढा मुक्त करने के दिए निर्देश

चमोली   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों के क्रम में मानसून सत्र की समाप्ति के बाद सड़कों को गड़ढा मुक्त करने का कार्य लोनिवि, एनएच सहित सभी विभागों की ओर से किए जा रहे हैं। जिसे लेकर शनिवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी विभागीय अधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने लोनिवि के साथ रेखीय विभागों की बैठक लेते हुए सड़कों को गड़ढा मुक्त करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदार को अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने थराली और पोखरी लोनिवि के अधिकारियों को तेजी से कार्य करने और मजदूरों की संख्या बढाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सड़कों पर कार्य करने में आ रही पेरशानियों को संबंधित उप जिलाधिकारी से समंवय स्थापित कर समय से करने के भी दिए निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, ईई प्रमोद गंगाड़ी, ओंकार पांडे, प्रदीप कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×