चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में जिला अधिकारी कार्यालय के वीसी कक्ष में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अंतर्गत पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को अन्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय करते हुये यूसीसी में पंजीकरण हेतु अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने तथा लोगों को विवाह के पंजीकरण हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। साथ ही इसकी प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अधिकारी उन दम्पतियों को चिन्हित करें जिन्होंने अभी तक विवाह का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया और उनसे शीघ्र पंजीकरण करा लेने की अपील करें ताकि निशुल्क हों रहें रजिस्ट्रेशन का लाभ आम आदमी उठा सकें। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को सब रजिस्ट्रार के माध्यम से 26 मार्च 2010 के बाद संपन्न हुए सभी विवाहों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए।साथ ही, उन्होंने अपर जिलाधिकारी को प्रतिदिन यूसीसी के अंतर्गत पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik