ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 04, 2025 09:57 PM IST
उत्तराखंड

युवाओं के लिए स्वरोजगार का बेहतर जरिया बन रही पर्यटन विभाग की होम स्टे योजना

चमोली  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पर्यटन विभाग की ओर से संचालित होम स्टे योजना राज्य में युवाओं के बेहतर स्वरोजगार का जरिया बन रही हैं। विभाग की ओर से योजनाओं माध्यम से युवाओं को अनुदान प्रदान कर घर पर ही स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिससे पलायन पर प्रभावी रोक लगने के साथ ही युवा अपने ही घर पर बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार सृजन की मंशा से वर्ष 2018 में दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास विकास योजना (होम स्टे योजना) का शुभारंभ किया। जिसके तहत पर्यटन विभाग की ओर से राज्य में घरों पर ही पर्यटकों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्माण व रख-रखाव के लिए अनुदान की व्यवस्था की गई। जिसके तहत चमोली जनपद में वर्ष 2018 से वर्तमान तक 169 लोगों को होमस्टे योजना से लाभान्वित किया गया है। योजना शुभारंभ के साथ वर्ष 2018-19 में जहां 2 लोगों को योजना से लाभांवित किया गया। वहीं वर्ष 2019-20 में 17, वर्ष 2020-21 में 27, वर्ष 2021-22 में 14, वर्ष 2022-23 में 35, वर्ष 2023-24 में 32, वर्ष 2024-25 में 31 तथा चालू वित्तीय वर्ष में वर्तमान तक 11 लोगों को योजना का लाभ दिया गया है। योजना से जुड़कर जनपद में युवा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार कर रहे हैं। जिले की दूरस्थ उर्गम घाटी, वांण के साथ जिले में जोशीमठ, बदरीनाथ धाम, बेनीताल सहित अन्य पर्यटक और तीर्थ स्थलों के समीप व यात्रा मार्गों पर युवाओं की ओर से होमस्टे का संचालन किया जा रहा है। योजना के संचालन से जहां युवाओं को घर पर स्वरोजगार उपलब्ध हुआ है। वहीं पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को भी सुगमता से आवासीय सुविधा उपलब्ध हो रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×