ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 05, 2026 08:46 PM IST
  • Updated: April 05, 2026 08:48 PM IST
उत्तराखंड

रुद्रपुर में एनसीईआरटी नकली किताब मामला: एक और आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर में एनसीईआरटी की नकली किताबों के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी अजय गणपति के अनुसार 17 मार्च को किरतपुर स्थित गोदाम से नकली किताबें बरामद होने के बाद सहायक उत्पादन अधिकारी दीपक कुमार की तहरीर पर कॉपीराइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच में सामने आया कि बनवारीपुर रोहटा और समर गार्डन लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी नफीस खान उर्फ राजू इस पूरे नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। वह मुख्य आरोपी संदीप और शाहरुख के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में गोदाम किराए पर लेकर एनसीईआरटी की नकली किताबों का भंडारण और सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

सूत्रों के अनुसार मामले में नफीस के बेटे की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है, जिसकी जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×