रामनगर के लखनपुर क्षेत्र स्थित शांतिकुंज कल्याण समिति की वार्षिक बैठक छोई के एक रिसोर्ट में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कोषाध्यक्ष द्वारा वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने से हुई, जिसके बाद समिति के बच्चों और महिला सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
बैठक के अंत में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। इसमें अनूप सिंह बिष्ट को संरक्षक, पंकज सती को अध्यक्ष, आनंद पांडे को सचिव, जगत पांडे को उपाध्यक्ष, हेम चंद्र पांडे को कोषाध्यक्ष और शंकर पांडे को उपसचिव चुना गया।
समिति वर्ष 2015 से लगातार क्षेत्रीय समस्याओं को विभिन्न मंचों पर उठाती रही है और उनके समाधान के लिए प्रयासरत है। नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज सती ने अपने संबोधन में कहा कि नई कार्यकारिणी शांतिकुंज मोहल्ले की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
इस अवसर पर समिति के कई सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik