ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 05, 2026 08:43 PM IST
  • Updated: April 05, 2026 08:45 PM IST
उत्तराखंड

लालकुआं में गौला नदी गेट पर मारपीट, 11 निकासी गेट बंद होने से खनन कार्य ठप

नैनीताल जिले के लालकुआं स्थित गौला नदी के देवरामपुर निकासी गेट पर रविवार सुबह बिना तुले डंपरों के प्रवेश को लेकर विवाद हिंसक हो गया। गेट इंचार्ज सौरभ मराठा द्वारा दोबारा तौल कराने के निर्देश देने पर खनन कारोबारियों से कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने गेट इंचार्ज के साथ हाथापाई की और उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

घटना से नाराज वन विकास निगम के कर्मचारियों ने विरोध में देवरामपुर गेट सहित लालकुआं से हल्द्वानी के बीच सभी 11 निकासी गेट बंद कर दिए, जिससे खनन कार्य पूरी तरह ठप हो गया। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन डंपर बिना कांटे में तुले ही नदी क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे, जिसे लेकर यह विवाद शुरू हुआ।

मौके पर पुलिस, वन विभाग और निगम के अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। डीएलएम धीरेश बिष्ट के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी जा रही है और संबंधित वाहन को सीज कर पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं गेट अध्यक्ष भगवान धामी ने कांटे में खराबी को विवाद की वजह बताया है। फिलहाल प्रशासन स्थिति को सामान्य करने और गेटों को जल्द खुलवाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×