ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 26, 2026 11:35 AM IST
राज्य

आबादी क्षेत्र के करीब गुलदार की गतिविधियों से दहशत

रामनगर। कॉर्बेट लैंडस्केप से सटे मर्चुला क्षेत्र में रविवार देर शाम वन चैकी के बिल्कुल पास एक गुलदार ने बंदर पर हमला करने की कोशिश की, हालांकि बंदर की फुर्ती के चलते गुलदार का निवाला बनने से बच गया। बंदर तेजी से आबादी की ओर भाग निकला, इसके बाद गुलदार भी वापस जंगल की तरफ लौट गया। इस घटना ने एक बार फिर आबादी के आसपास गुलदार की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
दरअसल, कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में बीते देर शाम उस समय हलचल देखने को मिली, जब एक गुलदार वन चैकी के बिल्कुल नजदीक आबादी के पास पहुंच गया। बता दें कि सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि गुलदार ने यहां एक बंदर को निशाना बनाते हुए उस पर हमला करने का प्रयास किया। लेकिन बंदर ने खतरे को भांपते हुए तुरंत फुर्ती दिखाई और आबादी की तरफ भागने लगा।बंदर की तेजी के चलते गुलदार का वार खाली चला गया। इसके बाद गुलदार ने बंदर का पीछा करने के बजाय वापस जंगल की ओर रुख कर लिया और छलांग लगाते हुए जंगल में चला गया।
घटना के दौरान गुलदार की मौजूदगी आबादी के बेहद करीब देखे जाने की बात सामने आई है। कॉर्बेट लैंडस्केप के आसपास के क्षेत्रों में गुलदार जैसे वन्यजीवों की आवाजाही कोई नई बात नहीं है, लेकिन आबादी और वन चैकियों के नजदीक इस तरह उनकी मौजूदगी लोगों की चिंता बढ़ा सकती है। मर्चुला की यह घटना भी इसी ओर इशारा करती है कि जंगल से सटे इलाकों में वन्यजीवों की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखना जरूरी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×