ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 26, 2026 10:41 AM IST
राज्य

गुरूवार को फिर उत्तराखण्ड के मौसम में बदलाव के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से अगले तीन दिन भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात और सुबह के समय ठंड बढ़ सकती है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है, जबकि पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ने की सूचना भी है।तापमान फिलहाल सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी गुरुवार को प्रदेश के आठ पर्वतीय जनपदों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है।वहीं, 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। प्रदेश के शेष जनपदों में गुरुवार को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम में संभावित बदलाव के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×