ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 07, 2026 05:05 PM IST
  • Updated: April 07, 2026 05:07 PM IST
उत्तराखंड

नैनीताल में व्यापार मंडल का विस्तार, नई टीम को मिली जिम्मेदारी

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मण्डल ने नैनीताल जिले में अपनी संगठनात्मक मजबूती को बढ़ाते हुए नई टीम का गठन किया है। संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट और महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज की संस्तुति पर विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

नई नियुक्तियों के तहत भीमताल के राजेश सांगुड़ी और खेरना के पूर्व प्रधान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रजत माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा गोपाल भट्ट, बिशन जंतवाल, कमल रूबाली और विक्की संधू को जिला संगठन मंत्री बनाया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर रोहित साह, अंकित ऐरी, शेर सिंह और कुमुद पांडे को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजेंद्र जीना, नीरज बगड़वाल, परख सचदेवा और कुलदीप बोरा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

इसके साथ ही त्रिलोक सिंह को जिला सोशल मीडिया प्रभारी और प्रमुख व्यापारी नेता राजेश साहू को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट और महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ने कहा कि संगठन समाज और व्यापारियों के हित में कार्य करेगा तथा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों के साथ-साथ जनहित, पहाड़ की जमीन, पानी और सांस्कृतिक मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

नई टीम के गठन पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा सहित कई पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×