ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 07, 2026 05:09 PM IST
  • Updated: April 07, 2026 05:11 PM IST
उत्तराखंड

हरिद्वार में जल पुलिस ने गंगा में डूबते युवक की जान बचाई

हरिद्वार। गंगा नदी में डूबते युवक की जान जल पुलिस टीम की तत्परता और साहस के कारण बचाई जा सकी। जानकारी के अनुसार, रविन्द्र सिंधु, पुत्र सुरेन्द्र सिंधु, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी VPO खरेरी साध, रोहतक (हरियाणा) — 124001, थाना IMT, गंगा में डूब रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल — दूधिया वन क्षेत्र — पहुंची और बिना समय गंवाए युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान जल पुलिस के जवानों ने तेजी और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक की जान बचाई।

इस साहसिक कार्य में विशेष भूमिका निभाने वाले अधिकारी और कर्मचारी हैं:

  • ASI अतुल सिंह

  • प्रीतम सिंह

  • वीरेंद्र चौहान

  • अमित पुरोहित

  • मनोज बोखंडी

  • विक्रांत सनी

  • कुमार जानू पाल

जल पुलिस टीम की इस बहादुरी, मानवता और तत्परता की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है। समय रहते की गई कार्रवाई ने एक अनमोल जीवन को सुरक्षित बचाया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×