नैनीताल। रोटरी क्लब, स्वास्थ्य विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14 दिसंबर को शहीद संजय सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, रातीघाट में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
बताया गया है कि शिविर में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मुफ्त या कम लागत में बुनियादी स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की तैयारियों में जुटे चोर्सा ग्राम प्रधान किशोर सिंह और समाजसेवी पान सिंह ढैला ने बताया कि यह शिविर आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ, न्याय से वंचित रहे लोगों को भी कानूनी अधिकारों और सेवाओं की जानकारी घर-घर तक पहुँचाई जाएगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik