मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में उत्तराखंड की देवडोलियों, लोकदेवताओं के प्रतीकों और चल विग्रहों के स्नान एवं शोभायात्रा की भव्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
सीएम धामी के अनुसार कुंभ मेला प्रदेश की महान धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महापर्व है, और इसमें राज्य की देवडोलियों की दिव्य उपस्थिति देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपरा से परिचित कराएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवडोलियों का दिव्य स्नान और भव्य शोभायात्रा, आने वाले श्रद्धालुओं को देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक वैभव का साक्षी बनने का अवसर देगी।
इस संबंध में श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सीएम धामी से भेंट कर कुंभ मेला-2027 में देवडोलियों की शोभायात्रा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं करने का अनुरोध किया था।
प्रतिनिधिमंडल में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षमणी व्यास सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik