हल्द्वानी। नैनीताल के समीप स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के कक्षा 8 के चार बच्चे छुट्टी के बाद भी घर नहीं पहुंचे, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।
चारों परिवारों ने तत्काल ज्योलिकोट पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और परिजनों के साथ मिलकर बच्चों की तलाश शुरू की। अंततः घंटों की अथक मेहनत के बाद पुलिस ने चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।
5 दिसंबर 2025 को चौकी ज्योलिकोट में सूचना मिली कि शिशु मंदिर वीरभट्टी के कक्षा 8 में पढ़ने वाले चार नाबालिग छात्र स्कूल से छुट्टी के बाद घर नहीं लौटे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तुरंत अधीनस्थ टीम को बच्चों की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए।
एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम बनाई गई।
तल्लीताल पुलिस, प्रभारी पुलिस चौकी ज्योलिकोट उ०नि० बबीता समेत पुलिस टीम और परिजन बच्चों की खोज में जुट गए।
काफी प्रयासों के बाद पुलिस और परिजनों ने चारों बच्चों को गेठिया पड़ाव से सकुशल बरामद कर लिया और उन्हें परिवार के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चों को सुरक्षित देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
परिजनों ने SSP नैनीताल और पुलिस टीम का आभार जताते हुए राहत की सांस ली।
उ०नि० बबीता
उ०नि० सतीश उपाध्याय
हे०का० हिम्मत लाल
का० दीपक जोशी
का० वीरेंद्र कोटाल






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik