क्षेत्र में संचालित एक बहुचर्चित स्टोन क्रशर पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वह बिना निर्धारित मानकों के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। आरोप है कि पर्यावरण और प्रशासनिक नियमों की अनदेखी करते हुए यह क्रशर लंबे समय से कार्यरत है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह स्टोन क्रशर पूरी तरह अवैध है और इसके संचालन में कई मानकों की अनदेखी की गई है। इसके बावजूद अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह किसके संरक्षण में चल रहा है।
मामले को लेकर सोमवार को कुमाऊं कमिश्नर के समक्ष विस्तृत तथ्य और साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर तत्काल प्रभाव से स्टोन क्रशर को बंद करने के आदेश दिए जाएं।
साथ ही यह भी मांग उठाई गई है कि लंबे समय से अवैध रूप से संचालन करने के कारण संबंधित संचालकों से जुर्माना वसूला जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की जाए।
इस मामले ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब अब आने वाली कार्रवाई पर निर्भर करेगा।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik