उत्तरकाशी गंगोत्री ग्लेशियर हिमालय एवं हिम बचाओ अभियान दल की प्रमुख शांति ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर पर्यावरणविद सोनम वागंचुक को न्याय देने की मांग की है। मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर ने कहा कि सोनम वांगचुक एक कुशल शिक्षक, इंजीनियर, वैज्ञानिक एवं पर्यावरणविद् है, जिन्होंने देश ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में भारत वर्ष का नाम रोशन किया है। ऐसे कुशल व देश के गौरव को बढ़ाने वाले व्यक्ति को भारत सरकार नेशनल सिक्योरिटी ऐक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है, जो कि निश्चित रूप से बेहद सोचनीय, गम्भीर व निंदाजनक है। उन्होंने कहा कि नेशनल सिक्योरिटी ऐक्ट जैसे देशद्रोही शब्द के साथ गिरफ्तार करना देश के प्रत्येक नागरिक की उस देशभक्ति, समर्पण, पर्यावरण के प्रति अपनी निष्पक्ष भावना व त्याग का अपमान हैं। भारतवर्ष एक लोकतांत्रिक देश है जहां प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात बोलने और अपने क्षेत्र के विकास के प्रति आवाज उठाने, प्रदेश व राष्ट्रहित में कार्य करने, मुद्दों को रखने का पूर्ण अधिकार है, जो राष्ट्र के संविधान के मौलिक अधिकारों में से एक प्रति व्यक्ति है। अगर इस प्रकार से कोई भी व्यक्ति अपने क्षेत्र, शिक्षा, पर्यावरण आदि संरक्षण व बेहतर बनाने की बात रखेगा। जिसके बदले सरकार द्वारा यह परिणाम दिया जाएगा तो यह लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने डीएम के माध्यम से पीएम मोदी को पत्र प्रेषित किया कर सोनम वागंचुक को न्याय दिलाने की बात कही। इस मौक पर कल्पना ठाकुर, राखी राणा, पुमा रावत और एकादशी मौजूद रहीं ।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik