ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 03, 2026 03:36 PM IST
अपराध

दस साले के बच्चे को खेत में ले जाकर दुष्कर्म

रूड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र एक गांव स्थित मदरसे से पढ़कर घर लौट रहे 10 साल के बच्चे को जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी मासूम को कब्रिस्तान के पास बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली पहुंचे पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बच्चे को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रुड़की कोतवाली क्षेत्र में लंढौरा के पास एक गांव निवासी 10 साल का एक मासूम एक मदरसे में पड़ता है। बच्चे के पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बच्चा मदरसे में रोजाना की तरह पढ़ने गया था। दोपहर के समय वापस लौटते समय बारिश का मौसम होने के कारण दुकानें बंद थी और वह अकेला आ रहा था। इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने बच्चे को रोक लिया और उसे 20 रुपये का नोट दिया लेकिन बच्चे ने उसे फाड़कर फेंक दिया।इसके बाद आरोपी बच्चे को जबरन गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मासूम को पास के कब्रिस्तान के पास बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद बच्चा किसी तरह घर पहुंचा और अपने पिता को पूरी घटना बताई। पिता की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×