ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 04, 2026 05:29 PM IST
अपराध

मोहब्बेवाला में कार पर पलटा ट्रक... चार की मौत, बच्चा सुरक्षित

देहरादून।बुधवार शाम देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास  भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक ट्रक अनियंत्रित होकर आई-20 कार के ऊपर पलट गया। पुलिस ने मौके पर पहंुचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। ट्रक के नीचे कार पूरी तरह दब गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत की सूचना है।
मृतक देहरादून के एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। दो महिला और दो पुरुषों के शव निकाले गए हैं। एक बच्चे को सुरक्षित निकाला गया है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, एसडीआरएफ समेत कई बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।
कार बुरी तरह पिचक जाने के कारण उसमें फंसे लोगों के शव निकालने के लिए वाहन को कटर से काटा गया। समाचार लिखे जाने तक शवों की पहचान आदि नही हो पायी थी। मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी था।हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रही। मौके पर भारी भीड़ जुटने से भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हुआ।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×