ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 04, 2026 02:10 PM IST
राज्य

केदारताल ट्रेक पर मिले चार शव,अन्यों की तलाश जारी

देहरादून। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर बुधवार को भी रेस्क्यू अभियान जारी रहा। रेस्क्यू अभियान में 4 टेकर्स के शव मिल चुके हैं। तीन शवों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया है। एक शव को रेस्क्यू किया जा रहा है। शेष लापता ट्रेकर्स की तलाश जारी है। केदारताल ट्रेक से लापता ट्रेकर्स एवं सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। ये जानकारी आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने दी है.
राज्य के आपदा प्रंबधन  सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि  27 अक्टूबर को गंगोत्री से 7 ट्रेकर्स और 6 सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 सदस्यीय दल केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। खराब मौसम, भारी बर्फबारी एवं ग्लेशियर के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से दल निर्धारित समय पर वापस नहीं लौट सका था। सूचना प्राप्त होने पर प्रशासन के समन्वय से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान , वन विभाग एवं ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि सेनानायक  अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में टीमें अत्यंत दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सर्चिंग अभियान संचालित कर रही हैं। सर्चिंग अभियान के दौरान प्राप्त 3 शवों (2 पुरुष एवं 1 महिला) को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड, उत्तरकाशी पहुंचाया गया है। तीनों शवों को जिला अस्पताल में रखा गया है। एक शव मिल चुका है। जिसे निकाला जा रहा है। शेष लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए केदारताल क्षेत्र में  वन विभाग एवं अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित कर रही हैं।
प्रतिकूल मौसम, भारी बर्फबारी एवं अत्यंत कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सभी रेस्क्यू टीमें आपसी समन्वय एवं पूरी तत्परता के साथ अभियान में जुटी हुई हैं। शेष लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×