देहरादून। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। आरोप है कि 15 वर्षीय विधि विवादित किशोर ने बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर संरक्षण में भेज दिया है। वहीं, पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैर्। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार देर शाम की है। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि लेबर कॉलोनी में एक किशोर ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और देहरादून में मजदूरी करते हैं। उनके घर भी आसपास ही हैं।
आरोप है कि सोमवार शाम किशोर बच्ची को खेल-खेल में अपने साथ ले गया और उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किशोर को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुष्कर्म के आरोपी नाबलिग युवक को हिरासत में ले लिया। किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां किशोरी का इलाज चल रहा है। कोतवाली पटेल नगर प्रभारी नरेश राठौर ने बताया है कि पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की. विधि विवादित किशोर को संरक्षण में भेज दिया गया है। साथ ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik