हरिद्वार। मायापुर स्थित एक होटल में रायवाला देहरादून के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के साथ एक युवती भी होटल में ठहरी हुई थी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
युवक के साथ आयी युवती का कहना है कि घटना के समय वह सो रही थी। युवक को फंदे पर लटका देखकर उसने चाकू से दुपट्टा काटकर उसे नीचे उतारा और 108 एंबुलेंस की मदद से मेला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, साहिल निवासी रायवाला, देहरादून परिचित युवती के साथ मायापुर स्थित होटल चित्रा ग्रैंड में ठहरा हुआ था। होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह सो रही थी, इसी दौरान साहिल ने दुपट्टे से फांसी लगा ली।जागने पर उसने चाकू से दुपट्टा काटकर युवक को नीचे उतारा। पुलिस ने एहतियातन संबंधित कमरे को बंद करा दिया है।
शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को सूचना दे दी गई है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik